फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाविद्यालय के 128 छात्र-छात्राओं ने किया कैरियर काउंसलिंग में प्रतिभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग में समूण फाउंडेशन की ओर से छात्र-छात्राओं के लिए एक दिवसीय करियर काउंसिलिंग कार्यशाला आयोजित की गयी। इस दौरान कहा गया कि यदि संकल्प मजबूत हो तो तो रास्ते में आने वाली हर मुश्किल को पार किया जा सकता है। मजबूत संकल्प से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। काउंसिलिंग में 128 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

मंगलवार को आयोजित कार्यशाला में समूण संस्था की ओर से आर्थिक रूप से कमजोर 13 मेधावी छात्रों को 39 हजार रुपये की छात्रवृत्ति वितरित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फाउंडेशन के उपाध्यक्ष कमलकांत ने कहा कि छात्र-छात्राओं को सकारात्मक सोचकर नई जानकारी से भी अपने आप को अपडेट रखना चाहिए। कहा कि कम सुविधाओं के बावजूद हमारी प्रतिभा को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता है, लेकिन इसके लिए हमारे संकल्प मजबूत होने चाहिये। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुधा भारद्वाज ने कहा कि व्यक्ति ज्ञान से ही आकर्षक बनता है। आज के दौर में छात्रों को अपने अंदर प्रत्येक विषय की समझ रखनी जरूरी है। मजबूत संकल्प से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अरविंद जियाल ने कहा कि नकारात्मकता स्वयं को ही नहीं समाज को भी हानि पहुंचाती है। करियर काउंसिलिंग के संयोजक डा. अशोक कुमार मैंदोला ने स्वरोजगार को आजीविका के तौर पर अपनाने पर जोर दिया। कार्यशाला में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली शिवानी रावत, चंद्रमोहन, मोनिका, मेघा कर्नाटक, आंचल व ललित को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कमल जोशी, डा. वीडी पांडे, डा. अंजू उनियाल, डा. ज्योति गैरोला, डा.जीपी थपलियाल, नीतू चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें