फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग छात्रों के लिए आयोजित हुआ परामर्श शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। समेकित शिक्षा के तहत विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का विकासखंड स्तरीय परामर्श शिविर जीजीआईसी में आयोजित किया गया। इस दौरान दिव्यांग छात्रों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। कार्यक्रम में दिव्यांग छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी।
विज्ञापन

मंगलवार को जीजीआईसी परिसर में आयोजित परामर्श शिविर में विकासखंड खिर्सू के 10 दिव्यांग छात्रों व उनके अभिभावकों ने प्रतिभाग किया। शिविर दो चरणों में आयोजित किया गया। प्रथम चरण के तहत संयुक्त चिकित्सालय में तैनात फिजिशियन डा. अंकिता नेगी ने बच्चों की देखभाल संबंधी जानकारी अभिभावकों को दी। द्वितीय चरण में दिव्यांग छात्रों ने विभिन्न खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। कविता पाठ में मनीषा आदर्श प्राथमिक विद्यालय श्रीकोट प्रथम, बबीता राजकीय प्राथमिक विद्यालय चोपड़ा द्वितीय स्थान पर रही। गीत प्रतियोगिता में तृप्ति राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय श्रीकोट पहले व आकाश जीआईसी दिखोल्यू दूसरे स्थान पर रहे। कैरम प्रतियोगिता में सुजल जीआईसी मरखोड़ा पहले व कृष्णा राजकीय प्राथमिक विद्यालय कठुली दूसरे स्थान पर रहे। लूडो प्रतियोगिता में वैभव राजकीय प्राथमिक विद्यालय प्रथम व शिवांग राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जाख द्वितीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम का संचालन मुकेश काला व महेश गिरी ने किया। इस दौरान उपशिक्षा अधिकारी पीएल भारती, पदमेंद्र लिंगवाल, चंद्र मोहन बिष्ट, रश्मि गौड़, लता, रघुवीर प्रसाद, अरुण पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें