फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज कल्याण की योजनाओं के लिए समान आय सीमा हो

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। समाज कल्याण विभाग की ओर से दी जाने वाली योजनाओं के लिए आय सीमा समान किए जाने की मांग की गई है। इस संबंध में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा है।
विज्ञापन

शनिवार को भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष कुशलानाथ ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में लिखा गया है कि राज्य सरकार ने विधवा पेंशन के लिए आय सीमा 4 हजार मासिक नियत की है। जबकि उसी विधवा की पुत्री की शादी के लिए अनुदान प्राप्त करने हेतु 1750 रुपये मासिक आय निर्धारित की है। आय सीमा में भिन्नता के कारण पात्र लोग इसका फायदा नहीं उठा पा रहे हैं। कुशलानाथ ने कहा कि इसके अलावा भी कई अन्य योजनाएं हैं जिनके लिए आय सीमा भिन्न-भिन्न है। कुशलानाथ ने मुख्यमंत्री से समाज कल्याण की की ओर से दी जाने वाली योजनाओं के लिए आय सीमा एक समान किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें