पौड़ी। राठ महाविद्यालय में आयोजित अंतरमहाविद्यालयी छात्र वर्ग हॉकी प्रतियोगिता के मुकाबले में पीजी कालेज कोटद्वार ने पीजी कालेज गोपेश्वर को पेनाल्टी शूट हाउट में 7-6 से हराया। इससे पूर्व तय समय तक दोनो ही टीमें 3-3 से बराबरी पर रहीं।
महाविद्यालय में आयोजित अन्य मुकाबलों में डीएवी देहरादून ने पीजी कालेज ऋषिकेश को 2-0 से एवं बिड़ला परिसर श्रीनगर ने अगस्त्यमुनि को 12-0 से हराया। इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ वन क्षेत्राधिकारी रश्मि ध्यानी व प्राचार्य जितेंद्र नेगी ने किया। वन क्षेत्राधिकारी ने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से खिलाड़ियों में एक दूसरे के सहयोग की भावना को बढ़ावा मिलता है। प्रतियोगिता के दौरान पूर्व क्षेत्र प्रमुुुख एम चौहान, उपनिरीक्षक रविंद्र कुुमार, डा. गोपेश कुमार, राम सिंह नेगी, वीरेंद्र चंद, श्याम मोहन सिंह, राजकुमार पाल, डा. डीएस चौहान, भीम सिंह कंडारी, तरुण रावत, महेंद्र कक्कड़, सत्यदेव रावत व मगन सिंह आदि मौजूद रहे।