फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व निरीक्षक, उप निरीक्षक दूसरे दिन भी डटे रहे धरने पर

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। विभिन्न मांगों को लेकर पर्वतीय राजस्व निरीक्षक, उप निरीक्षक एवं राजस्व सेवक संघ की कलम बंद हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही।
विज्ञापन

संघ के जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह राणा ने कहा कि संघ की प्रमुख मांगों में राजस्व उप निरीक्षकों को राजस्व निरीक्षक प्रशिक्षण में भेजने, पूर्व में राजस्व उप निरीक्षकों की हुई परीक्षा का परिणाम घोषित करने और नायब तहसीलदार पदों पर डीपीसी है। इनके संबंध में पूर्व में डीएम पौड़ी को ज्ञापन दिया गया, लेकिन उनका समाधान अभी तक नहीं हुआ है। नेगी ने बताया कि कुछ तहसीलों में पूर्व शासनादेशानुसार 10, 18 और 26 वर्ष की संतोषजनक सेवा करने के बाद भी कार्मिकों को एसीपी का लाभ नहीं दिया गया। सेवा अभिलेखों का अध्ययन नहीं किया गया, जिस कारण कर्मचारियों को समय पर पदोन्नति, सेवानिवृत्त कार्मिक को पेंशन और मृतक आश्रितों को पेंशन व अन्य लाभ नहीं मिल पा रहे हैं। एक पटवारी तीन क्षेत्रों का कार्य एक साथ देख रहा है, जिसका उसे अतिरिक्त मानदेय भी नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

धरने में संरक्षक हरीश चंद्र पांडेय, संगठन मंत्री राजपाल सिंह, दिलवान सिंह, सूरजपाल सिंह, शैलेंद्र सिंह, जयपाल सिंह, विजयराम पंत, दीपचंद, सुदामा सिंह, हर्षमोहन, बालम सिंह, सूर्य प्रकाश, कुंदन लाल व दिनेश चंद्र पोखरियाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें