फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूंखाल कालिका मेले में आएंगी देव-डोलिया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पाबौ। प्रसिद्ध बूंखाल कालिंका मेले की तैयारियों जोरों पर है। इस बार दो दिसंबर को मेले की तैयारियों में ग्रामीण अभी से जुट गए हैं। मंदिर के पुजारी रमेश गोदियाल ने बताया कि कालिंका में वर्ष 2011 तक पशुबलि होती थी, लेकिन अब यह मेला सात्विक रूप में मनाया जाता है।
विज्ञापन

राठ क्षेत्र के डेढ़ सौ से अधिक गांवों की आराध्या बूंखाल कालिंका देवी का मेला दो दिसंबर को होगा। मेले में क्षेत्र के गांवों से देव डोलियां ढोल दमाऊं के साथ मंदिर तक पहुंचेंगी। पुजारी बताते हैं कि सुबह ब्रह्म मुहूर्त में देवी की खड्ड खोली जाएगी। बताते हैं खड्ड में काली के पद चिह्नों के दर्शन होते हैं। सूर्य की प्रथम किरण के साथ ही मेला भव्य रूप ले लेगा। सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र नौटियाल व राकेश खंकरियाल ने बताया कि कंडारस्यूं, बालीकंडारस्यूं, घुड़दौड़स्यूं व अन्य क्षेत्रों से देव डोलियां बूंखाल कालिंका पहुंचेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें