फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता में प्रियंका ने हासिल किया पहला स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। महात्मा गांधी के जीवन दर्शन पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में प्रिंयका नेगी ने प्रथम, हेमा बिष्ट ने द्वितीय और कृतिका नौटियाल ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

नेहरु युवा केंद्र की ओर से थलीसैण ब्लॉक के सुदूरवर्ती क्षेत्र राजकीय इंटर कॉलेज तरपालीसैण में गांधी जयंती पर भाषण प्रतियोगिता कराई गई थी। मंगलवार को प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किया गया। इससे पहले मुख्य अतिथि राजकीय इंटर कॉलेज तरपालीसैण के प्रभारी प्रधानाचार्य नरेंद्रमणि त्रिपाठी ने गांधी जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सामान्य विज्ञान के प्रवक्ता दिनेश सिंह रावत ने युवाओं से अंहिसा के पथ पर चलने की अपील की। बाद में उपस्थित जनसमूह ने इंटर कॉलेज प्रांगण और स्थानीय बाजार की सफाई कर स्वच्छता ही सेवा की शपथ ली। कार्यक्रम का संचालन अनूप कुमार ने किया। इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र पौड़ी के जिला समन्वयक योगेश धस्माना, युवा स्वयं सेवक अनूप कुमार, कुंवरपाल सिंह, संजीव डिमरी , रविंद्र, संपति, कांति, ऊषा, प्रियंका, मनीषा और उमा शामिल रहे।
उधर, राजकीय इंटर कॉलेज चौंरा के छात्रों और स्टाफ ने राजकीय इंटर कॉलेज चौंरा से मजरा महादेव तक सफाई अभियान चलाया। चौंरा कॉलेज में वन्यजीव संरक्षण सप्ताह के तहत वन विभाग के कर्मियों ने भी स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया। इस अवसर पर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुशील चंद्र, वन दरोगा वीएस लिंगवाल, अनूप बड़थ्वाल, रामस्नेही यादव, रामप्यारा नौडियाल, विपिन शाह और विनिता रावत शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें