विवि के चौरास प्रेक्षागृह मे आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम का शुभारंभ करते विधायक विनो?
- फोटो : SHRINAGAR
शिक्षक दिवस पर देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने परिषदीय परीक्षा 2019 में शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम देने वाले विकासखंड कीर्तिनगर व देवप्रयाग के 500 अध्यापक अध्यापिकाओं को सम्मानित किया। जबकि इंटरमीडिएट परीक्षा में विद्यालय स्तर पर सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले 57 छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र व स्मृति चिन्ह भेंट किए।
बृहस्पतिवार को गढ़वाल विवि के चौरास परिसर स्थित प्रेक्षागृह में आयोजित सम्मान समारोह में विधायक ने विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान पाने वाले दोनों विकासखंडों के 52 छात्र-छात्राओं को भारत भ्रमण करवाने की भी घोषणा की। इस मौके पर जूनियर व प्राथमिक विद्यालयों के जिला व प्रदेश स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं भी सम्मानित हुए। कार्यक्रम में खंड शिक्षाधिकारी एमएल आर्य, आरएस तोमर उप शिक्षाधिकारी डा. सुरेंद्र सिंह नेगी, किशोर सजवाण, डा. विजय गैरोला, दिलवर सिंह रावत आदि मौजूद थे। दूसरी ओर शिक्षक दिवस पर रोटरी क्लब श्रीनगर की ओर से भी पांच शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष नवल किशोर जोशी, सचिव अर्जुन गुसांई, मनोज कंडवाल व धनेश उनियाल आदि मौजूद थे। राजकीय शिक्षक संघ विकास खंड खिर्सू की ओर से आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह के तहत आठ होनहार छात्रों को स्व. सुरेश मणी गिरि स्मृति पुरस्कार सम्मान से सम्मानित किया गया। जबकि शिक्षा, सामाजिक कार्यों व खेल आदि गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं व छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रो. डीएस नेगी, विशिष्ट अतिथि पालिका अध्यक्ष पूनम तिवारी, सत्यजीत खंडूडी, खंड शिक्षाधिकारी सरोप सिंह मेहरा, मनोज काला, महेश गिरि, कैलाश पुंडीर, जगवाल चौहान व प्रवेश चमोली आदि मौजूद थे।
विवि के चौरास प्रेक्षागृह मे आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम मे सरस्वती वंदना की प्रस्तु?- फोटो : SHRINAGAR