फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 बसों में चंडीगढ़ से लौटे 458 प्रवासी ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी/कोटद्वार। चंडीगढ़ में रह रहे जनपद पौड़ी के प्रवासी ग्रामीण अपने-अपने गांव लौट गए हैं। प्रशासन ने मंगलवार सुबह हरिद्वार में सभी लोगों की स्क्रीनिंग के बाद उन्हें पौड़ी जनपद के लिए रवाना किया। प्रशासन ने उन्हें जिले के तीन हिस्सों में अलग-अलग बसों में रवाना किया।
विज्ञापन

हरिद्वार प्रशासन ने चंडीगढ़ से पहुंचे 484 लोगों की स्क्रीनिंग के बाद उन्हें 25 बसों में पौड़ी जिले के लिए रवाना किया। यहां जिला प्रशासन ने श्रीनगर, पौड़ी व कोटद्वार में लोगों के स्क्रीनिंग व कम्युनिटी सेंटर में ठहरने की व्यवस्था की है। जिले में पहुंच रहे लोगों में आठ बसों में 167 लोग कोटद्वार, आठ बसों में ही 160 लोग पौड़ी और नौ बसों में 157 लोग श्रीनगर पहुंच गए हैं। डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि चंडीगढ़ से लौट रहे सभी लोगों को स्क्रीनिंग के बाद होम क्वारंटीन किया जाएगा। उधर, मंगलवार शाम को हरिद्वार से रोडवेज की आठ बसों में सवार होकर 167 चंडीगढ़ के प्रवासी कोटद्वार पहुंचे। कौड़िया चेकपोस्ट पर सबसे पहले बस चालक और परिचालकों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। उसके बाद लोगों को ग्रास्टनगंज पंचायत भवन परिसर में लाया गया। यहां पर सभी यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग के बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने उनसे आवश्यक जानकारी ली। इसके बाद सभी प्रवासियों को ब्लॉक दुगड्डा, यमकेश्वर, द्वारीखाल, जयहरीखाल, रिखणीखाल, नैनीडांडा और बीरोंखाल स्थित उनके गंतव्यों को भेजा गया।
एसडीएम योगेश मेहरा ने बताया कि हरिद्वार से कोटद्वार पहुंचे चंडीगढ़ के लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग के बाद उन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। ग्राम प्रधानों को इन लोगों के होम क्वारंटीन को सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें