चंडीगढ़ से 205 लोग मंगलवार को देवप्रयाग जिले में स्थितअपने गांवों में पहुंच गए। ग्राम प्रधानों को इन सभी को क्वारंटीन किए जाने के संबंध में निर्देश दिएगए हैं। क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी की पहल पर 19 बसों में चंडीगढ़ से सोमवार रात यह कामगार रवाना हुए थे। इसमें हिंडोलखाल, जामणि खाल आदि गांवों के लोग शामिल हैं। तहसीलदार सब्बल सिंह कठैत ने बताया कि चंडीगढ़ से लोगों को 14 दिन के लिए पंचायत भवन और स्कूलों में क्वारंटीन किया जा रहा है। संवाद