श्रीनगर। आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवा यथावत रखे जाने का लिखित आश्वासन के बाद फिलहाल विवि प्रशासन इस पर कार्रवाई करता नजर नहीं आ रहा है। बुधवार को छात्रों ने एक बार फिर कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल से इस संबंध में वार्ता की। छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवा बहाली नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। वहीं कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल ने इस संबंध में निर्णय लेने के लिए एक सप्ताह का समय छात्रों से मांगा। प्रो. नौटियाल ने कहा कि विवि की वित्तीय स्थिति का अवलोकन करने के बाद निर्णय लिया जाएगा।
काम न करने पर नो वर्क नो पे
श्रीनगर। विवि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि काम न करने वाले कर्मचारियों पा नो वर्क नो पे लागू किया जाएगा। आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों को बाहर किए जाने के बाद पूरी सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी विवि के स्थायी व संविदा सफाई कर्मचारियों पर आ गई है। इनकी संख्या करीब 54 है, लेकिन उक्त सफाई कर्मी अतिरिक्त कार्य करने से मना कर रहे हैं। विवि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि काम न करने पर नो वर्क नो पे लागू किया जाएगा।