फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड संस्थानों में शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया की जांच करेगा गढ़वाल विवि

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि प्रशासन विवि से संबद्ध बीएड संस्थानों में शिक्षकों की नियुक्ति में मानकों की जांच करेगा। विवि प्रशासन का कहना है कि बीएड संस्थानों में शिक्षकों की नियुक्ति नेशनल काउंसिल फार टीचर एजुकेशन (एनसीईटी) के मानकों के तहत की जानी आवश्यक है। ऐसा न किए जाने पर संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वर्तमान समय में करीब 170 बीएड संस्थान गढ़वाल विवि से संबद्ध है। अक्सर बीएड संस्थानों में शिक्षकों की नियुक्ति के दौरान मानकों का पालन न किए जाने की शिकायत मिलती रहती हैं। अब विवि प्रशासन ने बीएड संस्थानों में शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया की जांच किए जाने का निर्णय लिया है। विवि के कुलसचिव डा. एके झा ने बताया कि जल्द ही विवि से संबद्ध सभी बीएड संस्थानों में नियुक्त शिक्षकों के मानकों की जांच की जाएगी। जांच के दौरान यह देखा जाएगा कि उक्त शिक्षकों की नियुक्ति के दौरान एनसीईटी के मानकों का प्रयोग किया गया है या नहीं किया गया है। मानकों के विरुद्ध शिक्षकों की नियुक्ति किए जाने पर संबंधित संस्थान के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें