फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्विज में सलोनी व चित्रकला में मीनाक्षी रही अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। विकास खंड पौड़ी के बीआरसी मुख्यालय में ‘सपनों की उड़ान’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें क्विज, लोकनृत्य, म्यूजिकल चेयर, सपनों के चित्र प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को बीआरसी कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बीईओ पौड़ी जेपी काला ने किया। कार्यक्रम की क्विज प्रतियोगिता में सलोनी प्रथम, ज्योति द्वितीय व मोनिका तृतीय स्थान पर रही। प्राथमिक वर्ग की म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में मानसी डोभाल ने प्रथम, आरुष कुमार द्वितीय व शौर्य कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग की लोकनृत्य प्रतियोगिता में राआजूहा नगरक्षेत्र नं.11 प्रथम, रापूमावि बाड़ा द्वितीय और राइंका कंडारा तृृतीय स्थान पर रहा। सपनों के चित्र प्रतियोगिता में मीनाक्षी प्रथम, अनुष्का द्वितीय व समीर तृृतीय स्थान पर रहा। फैंसी ड्रेस में सौरभ ने पहला, जिया ने दूसरा और सुमित ने तीसरा स्थान पाया। प्राथमिक वर्ग के कविता पाठ में दीपाली ने प्रथम, तानिया द्वितीय व आरुषि ने तृतीय स्थान हासिल किया। जूनियर वर्ग में प्रियांशी, ज्योति, दिया क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रही। निबंध प्राथमिक वर्ग में कनिका प्रथम, सुधीश द्वितीय व मीनाक्षी तृतीय स्थान पर रही। जूनियर वर्ग में नेहा भट्ट प्रथम, प्रिया नेगी द्वितीय और दीपिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर बिजेंद्र भट्ट, प्रमिला रावत, जयदीप रावत, महेंद्र रौथाण, कृपाल रावत व नवीन डोभाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें