पौड़ी। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि की अंतरमहाविद्यालयी हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में बिरला परिसर श्रीनगर ने पेनल्टी शूटआउट के जरिए डीएवी देहरादून को 4-3 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। वन क्षेत्राधिकारी रश्मि ध्यानी ने विजेता एवं उप विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।
राठ महाविद्यालय में आयोजित हॉकी प्रतियोगिता के इससे पूर्व हुए मुकाबलों में बिरला कैंपस श्रीनगर ने एसएम जैन कालेज हरिद्वार को 1-0 से, डीएवी देहरादून ने एसएम जैन हरिद्वार को 2-0 से व बिरला कैंपस श्रीनगर ने राठ महाविद्यालय को 3-1 से हराया। प्रतियोगिता के विजेता एवं उप विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा की कमी नहीं है। प्रतिभाओं को प्रोत्साहित किए जाने की आवश्यकता है। प्रतियोगिता के दौरान प्राचार्य जितेंद्र नेगी, पर्यवेक्षक डा. किरन चंदोला, डा. महेंद्र कक्कड़, गोपेश सिंह, राम सिंह नेगी, राजकुमार पाल, सत्यदेव रावत, वीरेंद्र चंद, राजीव दुबे, श्याम मोहन सिंह, संदीप सिंह, विजय, नरेश, धीरेंद्र भंडारी, कांति बल्लभ व कुलवीर सिंह आदि मौजूद रहे।