फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भालू का वृद्व महिला पर हमला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। गढ़वाल वन प्रभाग की पोखड़ा रेंज के गडरी गांव में भालू ने गांव से सटे जंगल में मवेशियों को चराने गई वृद्ध महिला पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद से लोगों में दहशत है।
विज्ञापन

पोखड़ा रेंज की रेंज अधिकारी रेखा जुयाल ने बताया कि ब्लाक की कोलागाड़ पट्टी गांव गडरी में सोमवार को करीब 11 बजे टूरी देवी (71) पर भालू ने हमला कर दिया। महिला अपने मवेशी को चराने के लिए गांव से सटे जंगल में गई थी। घटना की जानकारी ग्रामीणों को देर से लगी। घटना का पता चलने पर वन विभाग को सूचना दी गई। रेंज अधिकारी के मुताबिक महिला के गले में भालू के हमले के निशान पाए गए हैं। परिजनों ने मुआवजा लेने और पीएम करने से भी मना कर दिया। इसके कारण शव बिना पीएम किए ही परिजनों को सौंप दिया गया है। साथ ही क्षेत्र में विभागीय टीम को भी तैनात किया गया है ताकि भालू पर नजर रखी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें