पौड़ी। गढ़वाल इलेवन की ओर से कंडोलिया मैदान में आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता में मंगलवार को पहला मैच राइडर एफसी और राइंका निसनी के बीज हुआ। इसमें राइडर ने निसनी को 3-2 से हराया।
प्रतियोगिता के पहले हाफ में राइडर ने 3-0 की बढ़त लेकर खेल में मजबूती बना ली थी। दूसरा हाफ शुरू होने के बाद निसनी ने वापसी करते हुए दो गोल किए। राइडर एफसी ने 3-2 से मुकाबला अपने नाम किया। वहीं दूसरा मुकाबला एफसी मरोड़ा और पीडब्लूडी के बीच खेला गया। मरोड़ा ने 4-1 से पीडब्लूडी को पराजित किया। प्रतियोगिता के दौरान गढ़वाल इलेवन के अध्यक्ष मयंक, अजय, सुरेंद्र योगेंद्र व टिंकू आदि मौजूद रहे।