फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐगे फागुण मैना खेला होली

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। गढ़कला सांस्कृतिक संस्था के तत्वावधान में लोक कलाकारों ने संस्कृति भवन के ऑडिटोरियम में खड़ी होली का आयोजन किया। कलाकारों ने बैठकी होली की विविध विधाओं की गायकी का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बैठकी होली के दौरान ही लोक गायक अनिल बिष्ट इंटरटेनमेंट द्वारा राधा-कृष्ण की लीला को प्रदर्शित करते होली गीत ‘मेरी नथ गढ़ दे मेरा छैला सुनार’ की भी शूटिंग हुई। गढ़कला सांस्कृतिक संस्था के कलाकारों के अलावा कुछ स्थानीय कलाकारों ने होली के अवसर पर बैठकी होली का आयोजन किया। इससे पूर्व खड़ी होली का आयोजन कर लोक कलाकारों ने ’ऐगे फागुण मैना खेला होली’’ खेलत नंदकुमार होली कुंज गलिन में व मोपे जबरन रंग दियो डार जसोदा तेरे लाला ने आदि होली गीतों से होल्यारों को मंत्रमुग्ध किया। बैठकी व खड़ी होली में संस्था के अध्यक्ष त्रिभुवन उनियाल, निर्देशक अनिल बिष्ट, नागेंद्र बिष्ट, खाद्य निरीक्षक प्रमोद रावत, वीपी बलोदी, भरत सिंह रावत, विजेंद्र राणा, कनिष्का लिंगवाल, तनु नेगी व अंकित नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें