फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक पाबौ में तीन अध्यापकों का सीईओ ने रोका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी। सीईओ ने ब्लाक पाबौ के विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में तीन शिक्षक गैरहाजिर पाए गए। सीईओ (मुख्य शिक्षा अधिकारी) ने तीनों शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोकने की संस्तुति दी है।
विज्ञापन

सीईओ मदन सिंह रावत ने शुक्रवार को पाबौ के जूनियर हाईस्कूल सिवालधार के अध्यापक रोशन केष्टवाल गैरहाजिर पाए गए। रोशन केष्टवाल 12 बजे स्कूल पहुंचे। बातचीत में छात्रों ने सीईओ को बताया कि वह एक फरवरी स्कूल में नहीं आए, जबकि उनकी रजिस्टर में उपस्थिति दर्ज पाई गई। मामले में सीईओ ने शिक्षक का दो दिनों का वेतन रोक दिया। इसी स्कूल में तैनात शिक्षिका सुमित्रा आर्य भी गैरहाजिर पाई गई। उनका एक दिन का वेतन रोक दिया गया। प्राथमिक स्कूल सिवालधार का निरीक्षण किया गया तो पाया गया कि यहां तैनात शिक्षक अजीत कंडवाल भी बगैर छुट्टी के गायब हैं। बताया कि शिक्षक मासिक उत्तर पुस्तिकाओं को लेकर सीआरसी गए हैं। उपस्थित पंजिका देखने पर पता चला कि शिक्षक ने दो दिन की सीएल भरी है। सीएल को लेकर कोई आवेदन मौके पर नहीं मिला। शिक्षक का एक दिन का वेतन रोक दिया गया है। सीईओ ने बताया कि शिक्षकों से तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें