फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: पशु चिकित्सालय भवन के लिए 35 लाख स्वीकृति

Thu, 30 Oct 2025 05:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। विकास खंड मुख्यालय कीर्तिनगर में 60 के दशक में बने पशुचिकित्सालय को अब जल्द नया भवन मिल जाएगा। इसके लिए शासन ने 35 लाख का बजट स्वीकृत किया है। यहां पर पशुओं के कृत्रिम गर्भाधान, उपचार के साथ ही चारा आदि की सुविधा है। इस केंद्र पर विकास खंड कीर्तिनगर के साथ ही समीपवर्ती क्षेत्र जनपद पौड़ी के कोट और पौड़ी ब्लॉक के ग्रामीण व नगर निगम क्षेत्र का श्रीकोट, श्रीनगर सहित आसपास के कई गांव के पशुपालक निर्भर हैं। यह अस्पताल वर्ष 1964 में बने जर्जर भवन में संचालित हो रहा है। यहां पर बने डॉक्टर और कर्मचारियों के आवास भी जर्जर होने से किराये के मकानों रह रहे हैं।
विज्ञापन

वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी कीर्तिनगर मनोज तिवारी ने बताया कि अस्पताल के भवन निर्माण के लिए 35 लाख स्वीकृत हो चुके हैं, नवंबर से निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। जबकि आवासीय भवनों के निर्माण के लिए भी स्टीमेट तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें