श्रीनगर। नगर के सेंट थेरेसॉस स्कूल की छात्रा तनिष्का कोटियाल व एसजीआरआर स्कूल के मुकुंद पुरी ने 44वीं नॉर्थ जोन शूटिंग प्रतियोगिता में बाजी मारी है। दोनों का चयन राष्ट्रीय स्तर की शूटिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। तनिष्का के पिता केशर कोटियाल ने बताया कि देहरादून में आयोजित 44वीं नॉर्थ जोन प्रतियोगिता में तनिष्का ने 10 मीटर राइफल शूटिंग में नेशनल प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया है। मुकुंद के पिता महंत आशुतोष पुरी ने बताया कि मुकुंद ने 10 मीटर पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता में बाजी मार कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई है। दोनों प्रतिभागी हिल शूटिंग अकादमी श्रीनगर में कोच धीरेंद्र नेगी से कोचिंग ले रहे हैं।