फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: 32 आउटसोर्स कर्मचारियों को फिर से मिली नियुक्ति

Sat, 02 Sep 2023 05:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जीबी पंत इंजीनियरिंग कॉलेज घुड़दौड़ी से कोराेना काल के दौरान नौकरी से हटाए गए 32 आउटसोर्स कर्मचारियों का संस्थान ने एक बार फिर से आउटसोर्स के जरिए नियुक्ति दी है। ये लोग लंबे से फिर से नौकरी पर रखने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

कोरोना काल के दौरान जीबी पंत इंजीनियरिंग कालेज से अधिक संख्या में आउटसोर्स कर्मियों को हटा दिया गया था। कोराना के बाद हालात सामान्य होने पर उन्हें फिर से आउटसोर्स पर नियुक्ति देने का आश्वासन दिया गया था लेकिन संस्थान प्रशासन ने कुछ कार्मिकों को ही फिर से तैनाती दी जबकि 32 कर्मचारी नौकरी से वंचित रह गए। संस्थान में फिर से तैनाती की मांग को लेकर बाहर किए गए आउटसोर्स कर्मचारियों ने कई बार गुहार भी लगाई लेकिन कुछ नहीं हुआ। इसके बाद कर्मचारियों ने कई बार संस्थान के मुख्य गेट पर धरना-प्रदर्शन भी किया। संस्थान के प्रभारी निदेशक प्रो. वीएन काला ने कहा कि कोरोना काल में हटाए गए 32 लोगों को आउटसोर्स के तहत नियुक्ति दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें