श्रीनगर। गढ़वाल विवि की पीजी व बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए पहले दो दिन में 100 से अधिक आवेदन आए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल नियत की गई है। विलंब शुल्क के साथ 10 मई तक आवेदन किया जा सकता है।
गढ़वाल विवि की पीजी व बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए ऑन लाइन आवेदन 15 अप्रैल से शुरू हो गए हैं। ऑन लाइन आवेदन प्रक्रिया देख रहे एमसीए विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर नरेंद्र ने बताया कि 15 व 16 अप्रैल तक 110 से अधिक अभ्यर्थी आवेदन कर चुके हैं। गढ़वाल विवि में 11 स्कूलों के करीब 41 विषयों में प्रवेश परीक्षा आयोजित होनी है। इसके अलावा बीएड व कुछ स्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की जा रही है। पीजी प्रवेश परीक्षा 11 से 14 जून तथा बीएड प्रवेश परीक्षा 23 जून को आयोजित होनी है।