फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़वाल विवि ने शिक्षकों व कर्मचारियों के वेतन में की 4 फीसदी बढोतरी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विश्वविद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों को अप्रैल माह में बढ़ा हुआ वेतन मिलेगा। विवि प्रशासन ने शिक्षकों और कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में चार फीसदी बढ़ोत्तरी की है। महंगाई भत्ते में यह वृद्धि भारत सरकार के नियमानुसार की गई है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने बीते वर्ष जुलाई माह में कर्मचारियों के वेतन में महंगाई भत्ता सात फीसदी से बढ़ाकर नौ फीसदी कर दिया था। अब मार्च माह में केंद्र सरकार ने इसे नौ फीसदी से बढ़ाकर 12 फीसदी कर दिया है। गढ़वाल विवि प्रशासन अपने शिक्षकों और कर्मचारियों को बढे़ हुए महंगाई भत्ते का लाभ नहीं दे पा रहा था। विवि के कर्मचारियों और शिक्षकों को अभी भी वेतन में सात फीसदी महंगाई भत्ता मिल रहा था। गढ़वाल विवि प्रशासन का कहना है कि बजट उपलब्ध नहीं होने के कारण कर्मचारियों और शिक्षकों को बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता नहीं दिया जा सका था।
मंगलवार को कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल के अनुमोदन पर कुलसचिव डा. एके झा ने कर्मचारियों और शिक्षकों को बढे़ हुए महंगाई भत्ते के साथ वेतन दिए जाने का आदेश जारी किया है। आदेश में लिखा गया है कि जुलाई 2018 से 31 दिसंबर तक नौ फीसदी महंगाई भत्ते की दर से और जनवरी 2019 से 12 फीसदी महंगाई भत्ते की दर से वेतन दिया जाएगा। महंगाई भत्ते का एरियर भी अप्रैल माह में कर्मचारियों और शिक्षकों को दे दिया जाएगा। विवि के इस निर्णय से विवि के करीब तीन सौ शिक्षक और इतने ही कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें