फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जिला मुख्यालय पौड़ी सहित आसपास के शिवालयों में जलाभिषेक के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। ब्राह्ममुहूर्त से ही शिवालयों में भक्त, श्रद्धालु पूजा-अर्चना व जलाभिषेक के लिए पहुंचने शुरू हो गए थे। शिवालयों में महंत, पुजारियों ने भी चार पहर की पूजा अर्चना पूरी की। मुख्यालय के क्यूं कालेश्वर महादेव मंदिर, श्री लक्ष्मी-नारायण मंदिर, थानेश्वर महादेव मंदिर, जटेश्वर महादेव मंदिर, देवलेश्वर महादेव मंदिर, जगतेश्वर महादेव मंदिर, खुडेश्वर महादेव मंदिर, अर्द्धनारेश्वर महादेव मंदिर व मजरा महादेव सहित क्षेत्र के सभी शिवालयों में महाशिवरात्रि के पर्व पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। मेले में मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने जमकर खरीदारी की। हालांकि मेले के दौरान पुलिस की ओर से सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नजर नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें