फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत डॉक्टर साहब आराम करने पहुंचे कोतवाली

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। राजकीय मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर साहब नशे में इतने धुत हो गए कि वह कोतवाली को होटल समझकर घुस गए। कोतवाली परिसर में जाकर वह कार के अंदर आराम फरमाने लगे। यह देखकर ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारी/कर्मचारी भी हैरत में पड़ गए। सारा माजरा समझकर पुलिस ने उनका ड्रंक एंड ड्राइव में चालान कर दिया। दूसरे दिन सुबह आकर दो अन्य डॉक्टर जमानत देकर अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

बीती रात कोतवाली परिसर में एक कार आई, लेकिन उसके अंदर से कोई बाहर नहीं निकला। शक होने पर पुलिसकर्मियों ने अंदर झांका, तो एक व्यक्ति लगभग बेसुध हालात में ड्राइविंग सीट में पड़ा था। उससे अंदर आने का कारण पूछा गया, तो उसने बताया कि वह आराम कर रहा है।
नाइट अफसर एसआई महेश रावत भांप गए कि कार चालक नशे में डूबा है। पूछताछ में जानकारी मिली कि वह मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर है। उसको बड़ी मुश्किल से कार से बाहर निकालकर एल्कोमीटर से जांच की गई। जांच में पुष्टि होने पर ड्रंक एंड ड्राइव का केस दर्ज करते हुए कार को सीज कर दिया गया। उक्त डॉक्टर पर पूर्व में भी ड्रंक एंड ड्राइव का केस दर्ज हो चुका है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज अक्सर किसी न किसी घटना को लेकर चर्चाओं में रहता है। एक माह पूर्व कॉलेज प्रशासन ने एक नशेड़ी अस्थायी कर्मचारी को ड्यूटी मेें लापरवाही बरतने पर नौकरी से निकाल दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें