पौड़ी। विकास खंड पाबौ की ब्लाक स्तरीय विज्ञान क्विज प्रतियोगिता जीआईसी पाबौ में हुई। इसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने विज्ञान, उसकी विविधता, रोचकता, समस्या व समाधान को लेकर अपने हुनर का शानदार प्रदर्शन किया।
शुुक्रवार को विकास खंड के जीआईसी पाबौ में ब्लाक स्तरीय विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि बीईओ शिव शंकर पटेल ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि क्विज प्रतियोगिता में छात्रों की जिज्ञासा का समाधान होता है। ब्लाक समन्वयक रुपेश कुमार ने क्विज प्रतियोगिता, उसके चरण व आयोजन को लेकर जानकारी दी। प्रतियोगिता में जीआईसी पाबौ की टीम प्रथम, जीजीआईसी पाबौ द्वितीय व जीआईसी चैलूसैंण की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जीआईसी चिपलघाट, जीआईसी चैंपेश्वर, जीआईसी कालों, जीआईसी बिशल्ड के बच्चों की टीमों ने भी बढ़िया प्रदर्शन किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अमित कठैत, सुमित्रानंदन यादव, महेश पोखरियाल, संतोष गौड़, अर्चना नेगी व यूएस रावत आदि मौजूद थे।