फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों का सही आंकलन कर एप में अपलोड करें अधिकारी: दीप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का अधिकारी सही आकलन कर इसे ग्राम पंचायत विकास कार्यक्रम एप में अपलोड करें। कमियों को भी इसमें अपलोड किया जाए। यह बात यहां विकास भवन सभागार में आयोजित ग्राम पंचायत विकास कार्यक्रम की कार्यशाला में मुख्य विकास अधिकारी दीप्ति सिंह ने कही।
विज्ञापन

सीडीओ ने कहा कि विकास कार्यों एवं उसकी कमियों को समय पर अपलोड किया जाए ताकि उन योजनाओं को पूरा किया जा सके। सीडीओ ने कहा कि काम को गंभीरता से लिया जाए, इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला पंचायत राज अधिकारी एमएम खान ने कहा कि विभागों को योजनाओं की ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। कार्यशाला में परियोजना निदेशक एसएस शर्मा, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, सहायक परियोजना निदेशक सुनील कुमार, परियोजना अर्थशास्त्री दीपक रावत, सीईओ एमएस रावत, डीपीओ एसके त्रिपाठी, एडीओ पंचायत हरीश चंद शाह, मनमोहन सिंह बिष्ट, राजेंद्र कुमार शाह, विनोद कुमार, ज्योति चंदोला व राजीव रंजन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें