फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौड़ी में साहसिक पर्यटन के शौकिनों ने उठाया माउंटेन बाइकिंग का लुत्फ

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रविवार को पर्यटक स्थल कंडोलिया से खिर्सू तक माउंटेन बाइकिंग रैली निकाली गई। पहाड़ की ऊंची चोटियों से होकर गुजरने वाली 19 किलोमीटर की इस रैली का देशी, विदेशी छात्र-छात्राओं और विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लुत्फ उठाया। रैली का शुभारंभ जिलाधिकारी सुशील कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि पौड़ी जिले में पर्यटन एवं साहसिक पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सुशील कुमार ने माउंटेन बाइकिंग रैली का शुभारंभ करते हुए कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 16 से 27 सितंबर तक जिले में पर्यटन पर्व के रूप में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कंडोलिया से खिर्सू तक माउंटेन बाइकिंग रैली के बाद 17 से 19 सितंबर तक आयुष विभाग की ओर से स्वर्गाश्रम में योगा मेडिटेशन, 18 सितंबर को स्वजल विभाग की ओर से माला गांव में स्वच्छता अभियान, पर्यटन विभाग की ओर से 20 सितंबर को उल्खागढ़ी से हरियालीसैंण तक ट्रैकिंग, 20 और 21 सितंबर को वन विभाग की ओर से वर्ड वाचिंग, गढ़वाल मंडल विकास निगम होटल एसोसिएशन की ओर से लैंसडौन में फूड फेस्टिवल, 22 को पर्यटन विभाग की ओर से लैंसडौन में सांस्कृतिक कार्यक्रम, पर्यटन विभाग की ओर से 23 को ताड़केश्वर से भेकलासी तक ट्रैकिंग, 24 को खेल विभाग की ओर से पौड़ी से टेका तक हाफ मैराथन, 25 को स्वजल विभाग की ओर से कंडोलिया पार्क में स्वयं सहायता समूहों का सम्मेलन, पेंटिंग, 26 को शिक्षा विभाग की ओर से पौड़ी में क्विज एवं निबंध प्रतियोगिता, 26 से 27 सितंबर तक नगर पालिका परिषद और पर्यटन विभाग की ओर से पौड़ी में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। माउंटेन बाइकिंग रैली के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जेआर जोशी, अपर जिलाधिकारी रामजी शरण शर्मा, जिला पर्यटन अधिकारी अतुल भंडारी, राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जयदीप रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें