पौड़ी। चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के जिला पंचायत सभागार में आयोजित अधिवेशन में कर्मचारियों ने कहा कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती पर लगी रोक हटाने सहित आठ सूत्री मांगों पर अमल किया जाए। अधिवेशन का शुभारंभ जिलाधिकारी सुशील कुमार ने किया।
जिला पंचायत सभागार में आयोजित अधिवेशन में कर्मचारियों ने कहा कि कुछ विभागों में उनसे रात्रि चौकीदारी एवं सफाई का काम लिया जा रहा है। कर्मचारियों ने 30 साल की सेवा पर ग्रेड वेतन 4200 रुपये स्वीकृत करने एवं एसीपी में भी संशोधन की मांग की। अधिवेशन में विशिष्ठ अतिथि यशपाल बेनाम, गजेंद्र सिंह ठाकुरी व राजपाल सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।
------------------
राजपाल अध्यक्ष और विनोद मंत्री बने
कर्मचारियों के अधिवेशन में जिले की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें राजपाल सिंह बिष्ट अध्यक्ष और विनोद सिंह रावत मंत्री चुने गए। इसके अलावा दरवान सिंह कोषाध्यक्ष, गणेश थपलियाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नरेंद्र रावत, सीता देवी, सुरेंद्र सिंह, प्रताप सिंह उपाध्यक्ष व चंदन सिंह कार्यवाहक अध्यक्ष चुने गए।