पौड़ी। आईओटी से कृषि उत्पादन के क्षेत्र में बढ़ोतरी होगी। यह बात जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी में आयोजित कार्यशाला के समापन पर बतौर मुख्य अतिथि एआईएसीटीआर दिल्ली के डा. आरएस राव ने कही।
उन्होंने कहा कि आईओटी (इंटरनेट ऑफ थिंग्स) से जल प्रबंधन के साथ ही भूमि की गुणवत्ता की जांच कर यह पता लगाया जा सकता है कि किस भूमि पर कौन सी फसल किसानों के लिए फायदेमंद होगी। विभागाध्यक्ष डा. आशीष नेगी ने कहा कि आरएफआईडी तकनीक कृषि की गुणवत्ता को सुधारने के लिए उपयोगी साबित होगी। कुलसचिव डा. एचएस भदौरिया ने कहा कि इस तरह की कार्यशालाएं संस्थान के छात्र-छात्राओं के लिए लाभदायक होगी। इस मौके पर प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र दिए गए। कार्यशाला में समन्वयक डा. एसके वर्मा, एमएनएनआईटी इलाहाबाद के डा. दिव्य कुमार, प्रो. वीएम ठक्कर, असिस्टेंट प्रो. विवेक कुमार टम्टा, भूमिका गुप्ता, रमेश कुमार व अभिषेक गुप्ता आदि मौजूद रहे।