फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर क्षेत्र के 40 पशु मालिकों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। नगर क्षेत्र में पालतू पशुओं के घूमने पर नगर पालिका की ओर से 40 पशु मालिकों को नोटिस जारी किया गया है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी विनोद लाल शाह ने कहा कि नोटिस के बाद भी पालतू पशु सड़कों पर दिखे तो 500 रुपये प्रति पशु चालान किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र में लावारिस एवं पालतू पशुओं के सड़कों पर घूमने से सड़क हादसों का खतरा बना है। इसके अलावा ये पशु लोगों की फसलों एवं अन्य सामान को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। पूर्व में पौड़ी क्षेत्र पंचायत की बैठक में भी जनप्रतिनिधियों की ओर से इस समस्या को प्रमुखता से उठाया गया था। वहीं पालिका की ओर से पशुओं की पहचान के लिए उनके कानों पर टैग लगाए गए हैं, लेकिन शहर में अधिकतर यही पशु घूम रहे हैं। पशु कंडोलिया, सर्किट हाउस और मुख्य विकास अधिकारी के आवास के बाहर सड़कों पर अपना डेरा जमाए हैं। इससे आने जाने वाले वाहन चालकों व पैदल चलने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी विनोद लाल शाह ने कहा कि ऐसे पशु मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें