फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवालयों में जलाभिषेक को उमड़े श्रद्वालु

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। मंडल मुख्यालय स्थित क्यूंकालेश्वर, कंडोलिया और लक्ष्मी नारायण मंदिर सहित जनपद के सभी मंदिरों में सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। क्यूंकालेश्वर मंदिर में सुबह चार बजे से श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंचने लगे थे। वहीं कंडोलिया और लक्ष्मी नारायण मंदिर भी में श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी रही। उधर पाबौ बालिकंड़ारस्यू, ढाईजुली, विडोलस्यूं पट्टी के जटेश्वर, जगतेश्वर, गोदेश्वर, अर्धनारेश्वर शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। लोगों ने शिव मंदिरों में पहुंचकर पूजा अर्चना की। न्यार टैक्सी यूनियन पाबौ की ओर से भंडारा लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें