फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीबी पंत के निदेशक पर प्रो. एमपीएस चौहान की तैनाती

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जीबी पंत इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी निदेशक पद का प्रभार शासन ने तीन महीने के लिए प्रो. एमपीएस चौहान को सौंपा है। सिविल इंजीनियरिंग के हेड ऑफ डिपार्टमेंट प्रो. चौहान ने कहा कि वह कालेज के शैक्षिक माहौल को बेहतरीन बनाने के साथ ही सभी डिपार्टमेंट को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे। उन्होंने यह भी साफ किया कि कालेज में शासन स्तर पर अनियमितताओं की जांच में भी वह पूरा सहयोग देंगे।
विज्ञापन

कालेज के पूर्व निदेशक डा. एसपी पांडे ने पद से तीन फरवरी को त्यागपत्र दे दिया था। रिक्त चल रहे निदेशक पद पर शासन ने वरिष्ठ प्रोफेसर की सूची मांगी। कुलसचिव डा. संजीव नैथानी ने शासन को सीनियर प्रोफेसर की सूची भेजी। सूची में प्रो. वाई सिंह, प्रो. वीएन काला, डा. केके एस मेर, प्रो. आशीष नेगी, प्रो. एमपीएस चौहान, डा. वीनएन मिश्रा, डा. ममता बौंठियाल व डा. ललिता प्रसाद के नाम शामिल थे। शासन ने सिविल इंजीनियरिंग के प्रो. एमपीएस चौहान को निदेशक का दायित्व सौंपा है।
इधर प्रो. एमपीएस चौहान को निदेशक का दायित्व सौंपे जाने के बाद सीनियर प्रोफेसर नाखुश हैं। प्रो. वीएन काला ने स्पष्ट कहा कि वह 18 अक्तूबर 1991 से कालेज में सेवाएं दे रहे हैं और प्रो. एमपीएस चौहान अभी पांच साल पहले प्रो. बने। सूची में उनका नाम छठे स्थान पर था। बावजूद इसके उन्हें निदेशक की जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय गलत है और यदि निर्णय वापस नहीं हुआ तो वह हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें