फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक संस्कृति से रूबरू हो रही हैं ग्रामीण अंचल की महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी। खातस्यूं पट्टी की ग्रामीण महिलाओं को मौलिक सांस्कृतिक गतिविधियों को सिखाने के लिए गढ़कला सांस्कृतिक संस्था की ओर से इन दिनों कई गांवों में कार्यशाला शुरू की गई है।
विज्ञापन

गढ़कला सांस्कृतिक संस्था ने संगीत नाटक अकादमी दिल्ली के सहयोग से ग्रामीण महिलाओं की लोकनृत्य कार्यशाला शुरू की गई है। कार्यशाला में संस्था के निर्देशक विनोद श्रीकोटी ने गांव की महिलाओं को लोक कला के गुर सिखाए। खातस्यूं पट्टी के दर्जन भर गांवों की महिलाओं को नृत्य के साथ-साथ गायन व मंचीय प्रस्तुतीकरण की जानकारी दी गई। कार्यशाला में गांव की महिलाएं थड़िया, चौंफला, पांडव नृत्य के साथ ही विभिन्न गढ़वाली, जौनसारी तथा उत्तराखंड के लोकनृत्य सीख रही हैं। उन्हें विभिन्न नृत्यों की वेशभूषा व परंपरागत आभूषणों की जानकारी भी दी जा रही है। श्रीकोट, गिंठाली, वैली, क्यार्द, पातल व चौरकंडी आदि गांवों में कार्यशाला संचालित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें