पौड़ी। इडवालस्यूं इलेवन और एजुकेशन इलेवन ने अपने मैच जीतकर राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता के अगले दौर में जगह पक्की कर ली है।
कंडोलिया मैदान पर चल रही राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में सोमवार को दो मुकाबले हुए। पहला मैच इडवालस्यूं इलेवन और खिर्सू एफसी के बीच खेला गया। एकतरफा मुकाबले में इडवालस्यूं इलेवन ने 6-0 से मैच अपने नाम किया। इडवालस्यूं के लिए हैप्पी, अमित, मैडी, बिपिन, अमित और कालू ने गोल किए। दूसरा मैच ओल्ड स्टार और एजुकेशन इलेवन के बीच खेला गया। एजुकेशन इलेवन ने 4-3 से मुकाबला जीता। एजुकेशन इलेवन की ओर से सुमित और रवि ने दो दो गोल दागे।
ओल्ड स्टार के लिए दीपक ने दो और राखी ने एक गोल किया। निर्णायकों में मैच रेफरी दरबान रावत, सुरेंद्र रावत, नीरज, एस नेगी, जेएस बिष्ट व सुरेंद्र नेगी आदि शामिल रहे।