फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ माह से नहीं मिला कर्मियों को वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी (ब्यूरो)। ब्लाक पाबौ आईटीआई में तैनात संविदा कर्मियों को नौ महीने से मानदेय नहीं मिला है। आर्थिक तंगी से जूझ रहे कर्मचारियों ने इस बारे में कई बार अधिकारियों को पत्र भेजे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है। अब कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री से मानदेय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

पाबौ ब्लाक मुख्यालय में आईटीआई में तैनात संविदा कर्मचारियों को नौ माह से मानदेय न मिलने से वे आईटीआई प्रशासन से नाराज हैं। पाबौ आईटीआई में मोहन सिंह नेगी, मीरा डबराल, यशवंत भंडारी व दीपक नौटियाल आदि ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में बताया कि वर्तमान में कर्ज लेकर वे अपनी गृहस्थी चला रहे हैं। इस संबंध में कई बार निदेशालय हल्द्वानी व प्रधानाचार्य श्रीनगर को पत्र भेजे गए, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि संविदा पर पहले ही मानदेय बेहद कम है और ऐसे में मानदेय न मिलने वे मानसिक रूप से परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें