फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3,134 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

विज्ञापन
श्रीनगर जीजीआईसी परीक्षा केंद्र से सीडीएस की प्रवेश परीक्षा देकर बाहर आते अभ्यर्थी - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
यूपीएससी (संघ लोक सेवा आयोग) की ओर से आयोजित सीडीएस और एनडीए परीक्षा यहां 12 केंद्रों में शांतिपूर्वक संपन्न हुई। सीडीएस के लिए तीन और एनडीए के लिए नौ केंद्र बनाए गए थे। कुल 3,134 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन

रविवार को कड़ी सुरक्षा में गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के बिड़ला परिसर श्रीनगर (दो केंद्र) व राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में सीडीएस और एनआईटी उत्तराखंड, केंद्रीय विद्यालय एसएसबी, सेंट थेरेसास कान्वेंट स्कूल श्रीनगर, राजकीय इंटर कॉलेज, श्री गुरुराम राय पब्लिक स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर हाईस्कूल श्रीनगर, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज श्रीकोट और गढ़वाल विवि के चौरास परिसर में एनडीए की परीक्षा हुई। सीडीएस की परीक्षा तीन पालियों और एनडीए की दो पालियों में हुई।
सीडीएस परीक्षा की प्रथम व द्वितीय पाली में 794 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें प्रथम पाली में 417 और द्वितीय पाली में 416 अभ्यर्थी शामिल हुए। सीडीसी परीक्षा की तृतीय पाली में 350 पंजीकृत अभ्यर्थियों में 176 ने परीक्षा दी। एनडीए परीक्षा के लिए 2188 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। प्रथम पाली में 1156 अभ्यर्थी शामिल हुए जबकि द्वितीय पाली में 1145 अभ्यर्थी परीक्षा में बैठे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डॉ. विजय जोगदंडे, शैलेंद्र बहुगुणा व नलिनी चमोली, अपर जिलाधिकारी इला गिरी और एसडीएम अजयवीर सिंह ने परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर गढ़वाल विवि के प्रो. एमएम सेमवाल, प्रो. एमसी सती, प्रो. विनोद चंद्र शर्मा और प्रो. एमएस रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें