फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: पौड़ी जिले के 2967 गांव घोषित होंगे ओडीएफ प्लस मॉडल विलेज

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जनपद के 2900 से अधिक गांवों को जल्द ही ओडीएफ प्लस मॉडल विलेज घोषित किया जाएगा। इसके लिए स्वजल परियोजना गांवों को ठोस व तरल अपशिष्ट पदार्थों के निस्तारण की योजना चलाई जा रही है। स्वजल ने मॉडल विलेज को लेकर जिले में अभी तक करीब 98 फीसदी कार्यों को पूरा कर लिया है।
विज्ञापन

स्वजल के मुताबिक जिले में 2967 गांवों को ओडीएफ (खुले में शौच से मुक्त) प्लस मॉडल विलेज बनाया जाना है। जिसके तहत अभी तक 2914 गांवों को मॉडल विलेज भी घोषित किया जा चुका है। जिसमें सर्वाधिक 262 मॉडल विलेज नैनीडांडा ब्लॉक में शामिल हैं। जबकि सबसे कम 121 गांव पोखड़ा ब्लॉक के हैं।
वहीं बीरोंखाल ब्लॉक में 234 गांवों को ओडीएफ प्लस मॉडल विलेज घोषित किया गया है। दुगड्डा में 205, द्वारीखाल 216, एकेश्वर 210, कल्जीखाल 229, खिर्सू 122, कोट 205, पाबौ 142, पौड़ी 172, रिखणीखाल 175, थलीसैंण 194, यमकेश्वर 223 व जयहरीखाल 204 गांव शामिल हैं। स्वजल की मानें तो जिले के सभी विकासखंडों को शत-प्रतिशत खुले में शौच से मुक्त घोषित किया जा चुका है। इन गांवों में अब ठोस एवं अपशिष्ट पदार्थों के निस्तारण की भी योजना संचालित की जा रही है। जिससे गांवों को ओडीएफ प्लस मॉडल विलेज बनाया जाएगा।
विज्ञापन



एक साल में बनेंगे 146 शौचालय

जिले में इस वित्तीय वर्ष 146 शौचालयों का निर्माण किया जाना है। जिसके सापेक्ष जिले में महज 75 शौचायलों का निर्माण किया गया है। स्वजल के मुताबिक ब्लॉकों से आए प्रस्तावों के आधार पर शौचालयों का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें सर्वाधिक 30 शौचालय पाबौ ब्लॉक में बने हैं। जबकि थलीसैंण व दुगड्डा में 9- 9, यमकेश्वर में आठ, कल्जीखाल में छह, पोखड़ा में पांच, बीरोंखाल, नैनीडांडा व खिर्सू में दो- दो जबकि पौड़ी व कोट ब्लॉक में एक- एक शौचालय बनें हैं।



जिले में साफ शौचालयाें का होगा चयन



19 नवंबर को मनाए जाने वाले विश्व शौचालय दिवस को लेकर डीएम डॉ. आशीष चौहान ने जनपद में व्यक्तिगत व सार्वजनिक शौचालयों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। यह अभियान 10 दिसंबर तक संचालित होगा। कहा कि व्यक्तिगत व सार्वजनिक शौचालयों में उत्कृष्ट साफ-सफाई करने वाले परिवारों, ग्राम पंचायत व नगर निकाय में अफसरों के सम्मानित किया जाएगा। डीएम ने सभी बीडीओ को स्वच्छ शौचालयों का चयन कर फोटोग्राफ स्वजल कार्यालय को उपलब्ध कराने को कहा है। साथ ही स्वजल को शौचालय विहीन परिवारों को चिह्नित कर शीघ्र शौचालय निर्माण के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ गिरीश गुणवंत, पीएम स्वजल दीपक रावत, ईई जल संस्थान एसके रॉय, ईओ पालिका एसपी जोशी और ईओ थलीसैंण दीपक प्रताप आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें