पौड़ी। पौड़ी जनपद में पुलिस ने बाहरी व्यक्तियों की पहचान के लिए वृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान बिना सत्यापन के किरायेदार रखने पर 24 मकान मालिका को पुलिस ने चालान किया। जिन पर करीब 2.40 लाख रुपये का जुर्माना लगाया।
एसएसपी लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर पुलिस टीमों ने बाहरी राज्यों से जिले में आने वाले, निवासरत एवं कार्यरत व्यक्तियों का सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान छात्रों, श्रमिकों, किरायेदारों, घरेलू नौकरों, फड़-फेरी, मजदूरों, बाहरी व्यक्तियों व संदिग्ध रूप से घूम रहे व्यक्तियों की डिटेल खंगाली गई।
एसएसपी ने बताया श्रीनगर में 15, पौड़ी में पांच व सतपुली में चार मकान मालिकों का किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर चालान किया गया। बताया कि जिन पर दो लाख 40 हजार रुपये का जुर्माना किया गया। इस सत्यापन अभियान के दौरान 358 किरायेदार, 69 मजदूर एक ठेली वाले का सत्यापन की कार्रवाई की गई।