फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधानों ने हैदाराबाद के गांवों से ली आत्म निर्भरता की सीख

विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग। विकास खंड देवप्रयाग के ग्राम प्रधानों ने हैदराबाद में आयोजित कार्यशाला में पंचायती राज व्यवस्थाओं को समझा। साथ ही गांवों का भ्रमण कर जनप्रतिनिधियों व स्थानीय लोगों से पंचायतों को आत्म निर्भर बनाने के तौर तरीकों के बारे में भी जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

पंचायती राज निदेशालय की ओर से हैदराबाद में आयोजित ग्राम प्रधानों की कार्यशाला नया अनुभव देने वाली रही। तीन दिवसीय कार्यशाला में पहुंचे विकास खंड देवप्रयाग के ग्राम प्रधानों ने तेलांगना के आदर्श ग्राम इब्राहिमपुर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं को समझा। प्रधान संगठन की प्रदेश उपाध्यक्ष रोशनी चमोली ने इस प्रकार के कार्यक्रम को गांवों के विकास में नई सोच बताया। कहा कि कार्यक्रम में प्रधानों को ग्राम विकास की योजनाओं, राजस्व वृद्धि के उपाय व सामाजिक कुरीतियों के बारे में जानकारी दी गई। प्रधान रजनीशकांत तिवारी ने बताया कि इब्राहिमपुर के 90 परिवार रोजगार की तलाश में गांव छोड़कर शहर चले गए थे। पंचायत ने उन्हें वापस गांव बुलाकर पशुपालन से जोड़ दिया। प्रधान दर्मियान सिंह ने बताया कि वहां पंचायतों को राजस्व वसूली का अधिकार दिया गया है। प्रधान सरोजनी महर ने बताया कि इब्राहिमपुर में पेयजल की समुचित व्यवस्था है। कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक स्थलों पर शराब व धूम्रपान करते नहीं दिखाई देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें