फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल के बच्चों को दी ओडिसी नृत्य की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। स्पिक मैके की ओर से राजकीय हाईस्कूल श्रीकोट गंगानाली में ओडिसी नृत्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ओडिसी नृत्यांगना अभयालक्ष्मी बालकृष्णन ने बच्चों के समक्ष नृत्य की विभिन्न विधाएं बताई।
विज्ञापन

इस अवसर पर ओडिसी नृत्य की जानकारी देते हुए बताया गया कि यह उड़ीसा का शास्त्रीय नृत्य है। भगवान जगन्नाथ स्वामी की स्तुति में यह नृत्य मंगलाचरण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। अभयालक्ष्मी ने ओडिसी की चौका, त्रिभंगी और पल्लवी नृत्य कला प्रस्तुत करने के साथ ही अभ्यास भी कराया। बताया गया कि स्पिक मैके शास्त्रीय संगीत और लोक कलाओं के प्रोत्साहन व संरक्षण के लिए कार्य करती है। स्पिक मैके पूरे साल विभिन्न स्कूलों, संस्थाओं व विश्व विद्यालयों में कार्यक्रम करती है। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य जेपी भट्ट, विनय किमोठी, रश्मि गौड़, आरती थपलियाल, सुरेंद्र प्रसाद बडोला, जगदंबा नौटियाल, सुधीर डंगवाल, मुकेश काला, पुष्पा डोभाल, एआर साहनी व सुरेंद्र रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें