पौड़ी। राज्य सूचना आयोग सूचना के अधिकार अधिनियम (आरटीआई) को लेकर वृहत स्तर पर जागरूकता कार्यशालाओं का आयोजन करने जा रहा है। आयोग प्रदेश में पहले चरण के तहत सात जिलों में प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित करेगा। ये कार्यशालाएं 29 अप्रैल से शुरू होकर 15 मई को संपन्न होंगी।
राज्य सूचना आयोग के प्रशिक्षक व आरटीआई रिसोर्स पर्सन वीएम ठक्कर ने बताया कि सूचना के अधिकार अनिधियम की जन सामान्य तक पहुंच को लेकर जागरूकता प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यशालाएं 29 अप्रैल से शुरू होंगी। उन्होंने बताया कि जनपद पौड़ी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, हरिद्वार व देहरादून में विभिन्न स्थानों पर कार्यशाला का आयोजन होगा। जो 15 मई तक संपन्न होंगी। कार्यशाला में वीएम ठक्कर के साथ कुंवर सिंह रावत प्रशिक्षण प्रदान करेंगे।