फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़वाल विवि की प्री-पीएचडी व एमफिल प्रवेश परीक्षा में 790 क्वालीफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि प्रशासन ने प्री-पीएचडी प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। प्रीपीएचडी लिखित प्रवेश परीक्षा में 711 व एमफिल के लिए 79 छात्र क्वालीफाई हुए हैं। अब संबंधित विभाग लिखित परीक्षा के क्वालीफाई छात्रों का साक्षात्कार लेंगे। जिसके बाद प्री-पीएचडी व एमफिल में प्रवेश किए जाएंगे।
विज्ञापन

गढ़वाल विवि प्रशासन ने 10 मार्च को 7 परीक्षा केंद्रों पर प्री-पीएचडी व एमफिल में प्रवेश के लिए लिखित परीक्षा आयोजित कराई थी। प्रवेश परीक्षा के लिए 3391 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। जबकि 2364 छात्र ही परीक्षा में शामिल हुए थे। प्री-पीएचडी प्रवेश परीक्षा संयोजक प्रो. एसएस रावत ने बताया कि शनिवार देर शाम परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। कुल 790 छात्रों ने लिखित प्रवेश परीक्षा क्वालीफाई की है। जिसमें प्री-पीएचडी के 711 व एमफिल के 79 छात्र शामिल हैं। प्री-पीएचडी प्रवेश परीक्षा 40 विषयों व एमफिल प्रवेश परीक्षा दो विषयों में आयोजित की गई थी। प्रो. एसएस रावत ने बताया कि लिखित परीक्षा के कुल प्राप्तांकों का 70 प्रतिशत व साक्षात्कार के प्राप्तांकों का 30 प्रतिशत जोड़ कर मेरिट तैयार की जाएगी। संबंधित विभाग जल्द साक्षात्कार प्रक्रिया शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें