फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोध छात्रो ने किया कुलपति सचिवालय के समक्ष धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। नॉन नेट शोध छात्र कुलपति के माध्यम से एमएचआरडी को ज्ञापन भेजने के लिए जा रहे थे, लेकिन मुख्य दरवाजे पर ताला लगा होने पर वे भड़क गए और विवि प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे। हालांकि कुछ देर बाद विवि प्रशासन ने गेट खोल दिया था। इसके बाद छात्रों ने एमएचआरडी को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

एसएफआई के प्रदेश अध्यक्ष नितिन मलेठा ने कहा कि सरकार एक ओर नेट व जेआरएफ क्वालीफाई शोध छात्रों की फेलोशिप लगातार बढ़ा रही है, लेकिन नॉन नेट शोध छात्रों की फैलोशिप नहीं बढ़ाई जा रही है। इन छात्रों को आज भी मात्र आठ हजार छात्रवृत्ति दी जा रही है। सोमवार को आक्रोशित छात्रों ने कुलपति के माध्यम से एमएचआरडी को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन सौंपने वालों में अंकित उछोली, शिवानी पंाडे, अतुल सती, ज्योति बिष्ट, रुचि, अरविंद नारायण, गोविंद राम आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें