पौड़ी। जिले में नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ अभियान चलाए जाने के साथ ही नशे की लत में फंसे बच्चों की काउंसिलिंग कराई जाएगी। सोमवार को अपराध समीक्षा बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जेआर जोशी ने सभी थानाध्यक्षों को ये निर्देश दिए।
पुलिस लाइन में आयोजित बैठक में एसएसपी ने सभी थानाध्यक्षों को लंबित विवेचनाओं का निस्तारण करने, फरार चल रहे अपराधियों की गिरफ्तारी एवं पिछले पांच वर्षों के सक्रिय अपराधियों के सत्यापन की कार्रवाई के निर्देश दिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सड़क हादसों पर नियंत्रण के लिए ओवर लोडिंग वाहनों के खिलाफ भी अभियान चलाकर कार्रवाई की जाए, जबकि बाहरी व्यक्तियों का शत-प्रतिशत सत्यापन किया जाए। बैठक में पुलिस क्षेत्राधिकारी धन सिंह तोमर, अनूप काला, मनोज रतूड़ी, उत्तम सिंह जिमिवाल, एमपी पूर्वाल, डीएस असवाल, नरेंद्र सिंह बिष्ट, लक्ष्मण सिंह कठैत, रियाज अहमद, मनोज कुमार पांडेय, जितेंद्र सिंह चौहान, नीरजा यादव व प्रदीप राणा आदि मौजूद रहे।