फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए वाहन चालक, जनता परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। स्पीड गवर्नर के विरोध में पौड़ी में पांच सौ से अधिक वाहन चालकों ने अपनी सेवाएं ठप रखी, जिससे मंडल मुख्यालय पौड़ी सहित विभिन्न रूटों पर यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। बस स्टैंड पर यात्री सुबह से वाहनों का इंतजार करते रहे। वाहन चालकों की हड़ताल के बावजूद जिला प्रशासन की ओर से भी कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई। दोपहर दो बजे पौड़ी बस स्टैंड पर वाहन का इंतजार कर रही पौड़ी निवासी सपना और अंजलि ने कहा कि उन्हें पाबौ रिश्तेदारी में जाना था, लेकिन काफी देर से खड़े रहने के बावजूद वाहन नहीं मिला। इंडियन गैर सर्विस में काम करने वाले मनोहर ममगाई भी अगरोड़ा जाने के लिए काफी देर तक वाहन का इंतजार करते रहे। इसके अलावा कोटद्वार, ऋषिकेश, हरिद्वार, देहरादून से आने एवं लौटने वाले यात्रियों को भी हड़ताल के चलते परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

--------------------
ये यूनियनें रही हड़ताल पर
महिंद्रा एंड महिंद्रा, पौड़ी टैक्सी-मैक्सी, टाटा सूमो, देवलेश्वर टैक्सी यूनियन, देवभूमि ऑल्टो आदि यूनियनों ने अपने वाहनों का संचालन बंद रखा।
-----------------
चारधाम यात्रा पर नहीं जाएंगे वाहन
संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि जो वाहन यात्रा पर जा चुके हैं। वे यात्रियों को ऋषिकेश वापस छोड़कर फिर से यात्रा पर नहीं जाएंगे। संगठन पदाधिकारियों में महेंद्र सिंह भंडारी, कुलवीर सिंह, राकेश, प्रदीप, संदीप, गणेश, हरि सिंह, विरेंद्र सिंह, राजा, मुकेश सिंह, सोहन प्रसाद, दिलवर सिंह, राजकुमार, मनोज, दीपक एवं मुन्ना आदि शामिल रहे।
-------------
सरकार से हमारी एक सूत्री मांग है। जो पुराने वाहन हैं, उन्हें स्पीड गवर्नर से छूट दी जाए। नये वाहनों पर ही इसे लगाया जाए। मांग पर अमल न होने तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कोतवाल सिंह, संरक्षक, वाहन स्वामी महासंघ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें