फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद के सम्मान में पाबौ बाजार रहा बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
पाबौ। जम्मू कश्मीर में सैन्य कैंप पर हुए आतंकी हमले में शहीद हुए पौड़ी के जवान के सम्मान में पाबौ बाजार बंद रहा। व्यापारियों ने शहीद राकेश चंद्र रतूड़ी की याद में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

पाबौ ब्लॉक के सांकरसैंण गांव निवासी छह महार रेजीमेंट में तैनात हवलदार राकेश चंद्र रतूड़ी जम्मू में सुंजवां सैन्य कैंप पर फिदायीन हमले में घायल हो गए थे। बाद में उनकी अस्पताल में मौत हो गई। उनकी याद में बुधवार को व्यापार संघ पाबौ ने बाजार बंद रखकर शहीद को श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही क्षेत्र के सभी गांव में शोक की लहर है। इस दौरान व्यापार संघ के अध्यक्ष लखपति डोभाल, मुकेश डोभाल, संदीप कोठियाल, मनोज रावत, कर्मवीर भंडारी व आशुतोष पोखरियाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें