फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनशन पर बैठे दो और युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। पौड़ी बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक नमन चंदोला का अनशन प्रशासन ने तुड़वा दिया है, लेकिन अब समिति के सह संयोजक दीपक रावत और छात्र नेता गंभीर नेगी ने अनशन शुरू कर दिया है। समिति ने चेताया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं वे अनशन जारी रखेंगे।
विज्ञापन

पौड़ी बचाओ संघर्ष समिति के नमन चंदोला के अनशन के पांचवें दिन प्रशासन ने जबरन उनका अनशन तुड़वा दिया। इसके बाद छात्र नेता गंभीर नेगी व समिति के सह संयोजक दीपक रावत ने अनशन शुरू कर दिया है।समिति के संयोजक नमन चंदोला ने कहा कि प्रशासन और पुलिस चाहे जितना जुर्म कर ले, लेकिन वे तब तक अनशन पर रहेंगे. जब तक उनकी मांगें नहीं मान ली जातीं।
उनका कहना है कि शहर के हित में वे आंदोलन कर रहे हैं और शहर के लिए प्राण भी त्यागने पड़े तो तैयार हैं। बहरहाल, युवाओं के इस आंदोलन से प्रशासन के पसीने छूटते नजर आ रहे हैं। एसडीएम और पुलिस आंदोलनकारियों के मनाने में जुटी है। अनशन के समर्थन में शनिवार को मनोज दुर्बी, संदीप, मनोज बिष्ट, मातंग मलासी आदि धरने पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें