फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौड़ी जिले में मिले 21 बाल श्रमिक, स्कूलों में दिलाया प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय बाल श्रम परियोजना के तहत हुए बाल श्रम सर्वे के तहत जिले में 21 बाल श्रमिक मिले, जिनमें 17 बाल श्रमिक कोटद्वार और 4 बाल श्रमिक श्रीनगर के हैं। एडीएम पौड़ी डा. एसके बरनवाल ने बच्चों से श्रम कराए जाने को गंभीर मामला बताते हुए शिक्षा विभाग को सभी बाल श्रमिकों को विद्यालय में प्रवेश देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में बाल श्रम की घटना सामने आने पर अभिभावकों के साथ ही श्रम कराने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में पाए गए सभी बाल श्रमिकों को स्कूल में प्रवेश दे दिया गया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में एडीएम डा. एसके बरनवाल ने राष्ट्रीय बाल श्रम सर्वेक्षण व जिला स्तरीय टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक ली। अपर जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग को 15 जनवरी, 2021 तक ग्रामीण क्षेत्रों में भी बाल श्रम सर्वेक्षण कार्य पूरा कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जिला टास्क फोर्स की टीम जिले में बाल श्रम पाए जाने पर बच्चों को ट्रैक कर शिक्षा से जोड़ने व निगरानी का कार्य करेगी। सहायक श्रम आयुक्त पौड़ी अरविंद सैनी ने बताया कि 14 साल से कम उम्र के बच्चों से श्रम नहीं कराया जा सकता है। बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनीता अरोड़ा, ईओ पालिका पौड़ी प्रदीप बिष्ट, अध्यक्ष सीडब्लूसी इंदु वशिष्ठ, सदस्य गंगोत्री नेगी, डीसीआरबी प्रभारी लक्ष्मण सिंह कठैत, दिनेश, मीना नेगी, हरेंद्र सिंह, अवधेश कुमार, आरएस नेगी और बीपी जुयाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें