फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए शिक्षा सत्र में गढ़वाल विवि के छात्रों को एक क्लिक पर मिलेंगी सभी सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। नए शिक्षा सत्र से गढ़वाल विवि में सभी सुविधाएं ऑन लाइन हो जाएंगी। छात्र प्रवेश से लेकर उपाधि व अंकपत्र तक ऑन लाइन प्राप्त कर सकेंगे। इंटर यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट सिस्टम के तहत भारत सरकार की कंपनी आईटीआई गढ़वाल विवि को यह सुविधा उपलब्ध कराएगी। इसके लिए कंपनी ने सात माड्यूल विवि को दिए हैं। जिसका डेमो भी करा दिया गया है।
विज्ञापन

जुलाई माह में शुरू होने वाले नए शिक्षा सत्र में गढ़वाल विवि में सभी सुविधाएं ऑन लाइन होंगी। छात्र घर बैठे ही विवि में प्रवेश ले सकते है। यहां तक कि शुल्क जमा करना, पाठ़्यक्रम, उपाधि व अंकपत्र (मार्कशीट) भी ऑन लाइन उपलब्ध होंगे। गढ़वाल विवि के कुलसचिव डा. एके झा ने बताया कि छात्र विषय विशेषज्ञों से पाठ्यक्रम के संबंध में ऑन लाइन जानकारी ले सकते है। कक्षाओं में छात्र की उपस्थिति का स्टेटस भी ऑन लाइन उपलब्ध होगा।
डेमों में मौजूद विवि के सहायक कुलसचिव प्रशासन डा. संजय ध्यानी ने बताया कि जुलाई माह में नए शिक्षा सत्र शुरू होने पर विवि की सभी सुविधाओं को पूरी तरह ऑन लाइन किए जाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें